Third Eye Today News

नेपाल में भीषण सड़क हादसा त्रिशूली नदी में गिरी बस, 18 लोगों की मौ..त

Spread the love

काठमांडू। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। वहीं, 26 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में शामिल लोगों में दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस रात करीब 1 बजे पृथ्वी राजमार्ग के तहत पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे त्रिशूली नदी में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 44 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेश नागरिक भी शामिल हैं। ये दोनों न्यूजीलैंड के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। नाव की मदद से यात्रियों को करीब एक किलोमीटर नीचे तक लाया गया, वहां से उन्हें सड़क तक ऊपर चढ़ाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। रात होने के कारण रेस्क्यू दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने 8 महिलाओं, 18 पुरुषों और एक बच्चे समेत 27 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किराया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक