Third Eye Today News

सोलन–सपाटू मार्ग की दयनीय स्थिति के विरोध में सांकेतिक धरना : अभिषेक ठाकुर

Spread the love


भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोलन–सपाटू मार्ग की लगातार बिगड़ती एवं खस्ताहाल स्थिति के विरोध में दिनांक 23 फरवरी 2026 को एक सांकेतिक धरना आयोजित किया जा रहा है।
सोलन–सपाटू मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार सोलन शम्ती बाईपास की दैनिक स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, किंतु सड़क की जर्जर अवस्था के कारण दुर्घटनाओं का खतरा निरंतर बना रहता है तथा यातायात प्रभावित होता है।
केवल यही दो मार्ग नहीं, बल्कि सोलन सहित पूरे प्रदेश की अधिकांश सड़कों की स्थिति आज किसी से छिपी नहीं है। प्रदेशभर में सड़कें बदहाल हैं, रखरखाव का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई वर्तमान सरकार आज व्यवस्था पतन और जर्जर प्रशासनिक हालात के लिए जानी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी इस सांकेतिक धरने के माध्यम से प्रदेश सरकार को जनहित के इन गंभीर मुद्दों पर जगाने का प्रयास करेगी। अब समय आ गया है कि सरकार कुम्भकरण की नींद से जागे और प्रदेश की सड़कों की दशा सुधारने के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए।
अतः भारतीय जनता पार्टी सभी क्षेत्रवासियों, शहरीवासियों, युवाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील करती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 23 फरवरी 2026 को आयोजित इस सांकेतिक धरने में शामिल होकर जनहित की इस आवाज़ को बुलंद करें।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक