Third Eye Today News

पेंशनर्स ध्यान दें: 28 फरवरी तक करवा लें ये काम, वरना कट जाएंगी पेंशन

Spread the love

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को ई-केवाईसी के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे 28 फरवरी तक अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी ई-केवाईसी एवं सत्यापन करवा लें।

जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी न होने की स्थिति में यह समझा जाएगा कि पेंशनर अनुपलब्ध है अथवा पेंशन प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं है तथा ऐसे पेंशभोगियों की पेंशन स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पेंशनभोगी का आधार कार्ड नहीं बना है या उसे अपडेट करने की आवश्यकता है तो वह व्यक्ति संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

ई-केवाईसी सत्यापन से जुड़ी आवश्यक जानकारी हेतु लाभार्थी जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षक तथा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक