Third Eye Today News

चंडीगढ़-शिमला रूट की बस में युवक से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर चल रही एक बस से चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी, को जांच के लिए रोका गया। बस की तलाशी के दौरान उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक (30) पुत्र भगत राम निवासी गांव दोलग, तहसील एवं डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी को 17 फरवरी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक