धर्मपुर–सुबाथु रोड पर गैस रिपेयर खोखे में सेंधमारी, 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
धर्मपुर निवासी शिकायतकर्ता मंगत राम ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका धर्मपुर–सुबाथु रोड स्थित रेलवे पुल के समीप लोहे का एक खोखा है, जिसमें वे गैस चूल्हे, कुकर एवं भट्टी आदि की मरम्मत का कार्य करते हैं। दिनांक 11-02-2026 को वे अपने खोखे को विधिवत बंद कर घर चले गए थे तथा दिनांक 12-02-2026 को जब वे कार्य हेतु पहुंचे तो पाया कि खोखे का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखा सामान गायब था। चोरी हुए सामान में 05 गैस चूल्हे, एक 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर, 02 भट्टियां, 08 कुकर के ढक्कन व अन्य उपकरण शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000/- रुपये है। उक्त चोरी की वारदात को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिनांक 11/12-02-2026 की रात्रि को अंजाम दिया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 02 आरोपियों वीरेंद्र उर्फ बाबू पुत्र लेख राम, निवासी गांव गसान, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 25 वर्ष व अभिषेक उर्फ अभी पुत्र रविंदर मेस्सी, निवासी गांव व डाकघर सनावर, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 24 वर्ष को दिनांक 13-02-2026 को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुए सामान की बरामदगी की जा चुकी है I गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज दिनांक 13-02-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I मामले की आगामी जांच जारी है
![]()
