Third Eye Today News

सीएम के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल इस साल भी नहीं लेंगे मानदेय, प्रकाश राणा का भी इन्कार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक तंगहाली के बीच मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल इस साल भी सिर्फ एक रुपये का टोकन मानदेय लेंगे। साथ ही अन्य भत्ते भी नहीं लेंगे। उनकी ओर से इस संबंध में सरकार को पत्र लिखा गया है। पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भी एक रुपये का टोकन मानदेय लेना जारी रखने की इच्छा जताई है।  यह भी बताया गया है कि पिछले वर्षों के अनुसार वे कोई टीए/डीए या अन्य स्वीकार्य भत्ते नहीं लेना चाहते हैं। वहीं जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी मानदेय लेने से इन्कार किया है।बता दें, पिछले साल भी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी) गोकुल बुटेल ने प्रतिमाह मिलने वाला 2.50 लाख रुपये का वेतन और भत्ते नहीं लेने का फैसला लिया था।  प्रदेश में आर्थिक संकट का हवाला देकर गोकुल ने यह निर्णय लिया। गोकुल बुटेल के अनुसार दिसंबर 2023 से अभी तक उन्होंने बैंक खाते से वेतन नहीं निकाला है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक