सोलन पुलिस ने किए 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार
जिला सोलन पुलिस की SIU टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा टोल प्लाज़ा पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार तीन युवकों के कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान सचिन राठौर पुत्र बलबीर राठौर निवासी गाँव पुन्दर,डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 27 वर्ष, नवनीत उर्फ सन्नी पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी गाँव पुन्दर, डाकखाना देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 29 वर्ष, तथा मनीष कुमार पुत्र तपेंद्र निवासी गाँव चौकर, तहसील नौराधार, जिला सिरमौर (हि.प्र.) उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त कार को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दिनांक 04.02.2026 को माननीय न्यायालय में पेश करके चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
![]()
