Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शिमला में गौवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR | Third Eye Today
Third Eye Today News

शिमला में गौवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR

Spread the love

राजधानी के नेरवा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक गौवंश का कटा हुआ सिर फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना ने क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी  खंगाला जा रहा है। स्थानीय निवासी संदीप शर्मा ने पुलिस को सूचना दी और इसे लेकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना शिमला जिला के नेरवा थाना क्षेत्र की है।

 शिकायतकर्ता संदीप शर्मा के अनुसार 25 नवंबर की शाम लगभग 4:30 बजे वह अपने घर से अटाल की ओर जा रहे थे। जब वह चिञ्चवा से थोड़ा आगे पहुंचे, तो उन्होंने सड़क किनारे एक गौ-बछड़े का कटा हुआ सिर पड़ा हुआ देखा। इस दृश्य को देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। संदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने जानबूझकर गौ-बछड़े का वध किया और सिर को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि यह हिन्दू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सके।

     पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना नेरवा में एफआईआर दर्ज की। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 196, और 299 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138