Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बैंक के सीनियर मैनेजर ने ही कर दिया 3.70 करोड़ का गबन, मामला दर्ज | Third Eye Today
Third Eye Today News

बैंक के सीनियर मैनेजर ने ही कर दिया 3.70 करोड़ का गबन, मामला दर्ज

Spread the love

राजधानी शिमला में बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। अधिकारी ने बैंक के एक खाते में जमा 3.70 करोड़ की रकम अन्य खातों में ट्रांसफार्मर कर दी और बाद में ज्यादातर रकम को निकाल लिया।

इसे लेकर शिकायत बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर की ओर से दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार शिमला में बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा के सीनियर मैनेजर ने एक संस्था के खाते से बिना अनुमति 22 अगस्त और 27 अगस्त को करीब 3.70 करोड़ रुपये की राशि एक महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी।

शिकायत में कहा गया कि इस रकम को बाद में अलग-अलग खातों और नकद निकासी के जरिए निकाल लिया गया। बैंक प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और वर्तमान में लगभग 90.95 लाख रुपये जिस खाते में बचे थे, उसे पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी ने 7 सितंबर को लिखित में अपना जुर्म कबूल करते हुए यह स्वीकार किया कि उसने अज्ञात व्यक्तियों की मिलीभगत से निजी लाभ के लिए यह धोखाधड़ी की है।
शिकायत के आधार पर छोटा शिमला थाने में आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत एफआईआर दर्ज़ कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138