Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
JNU हिंसा के खिलाफ छात्रों और शिक्षक संघ का विरोध मार्च शुरू, मंडी हाउस में धारा 144 लागू | Third Eye Today
National

JNU हिंसा के खिलाफ छात्रों और शिक्षक संघ का विरोध मार्च शुरू, मंडी हाउस में धारा 144 लागू

Spread the love
JNU हिंसा के खिलाफ छात्रों और शिक्षक संघ का विरोध मार्च शुरू, मंडी हाउस में धारा 144 लागू
JNU हिंसा के खिलाफ छात्रों और शिक्षक संघ का विरोध मार्च शुरू, मंडी हाउस में धारा 144 लागू

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU ) में हुई हिंसा के खिलाफ में छात्रों और शिक्षक संघ ने विरोध मार्च शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से छात्रों को मार्च की परमिशन नहीं मिली है। छात्रों की मांग है कि JNU वीसी को पद से हटाया जाए। छात्र लगातार आगे बढ़ने पर अड़ गए हैं तो वहीं पुलिस का कहना है कि वो बस में ही मंडी हाउस जाएं। इसी बीच कुछ छात्रों बस में बैठाकर मंडी हाउस तक ले जाया जा रहा है। अभी कुल 10 बसों में छात्रों को ले जाया जा रहा है, जबकि कुछ छात्र अभी भी पैदल मार्च करने पर अड़े हैं।

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, वृंदा कारत, शरद यादव, डी. राजा समेत दूसरे विपक्षी नेता छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों की मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक मार्च निकालने की योजना है। छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर संसद मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंडी हाउस में धारा 144 भी लगाई गई है।

बता दे जेएनयू में पांच जनवरी को हुई हिंसा के विरोध में कैंपस के छात्र और जेएनयू शिक्षक संघ आज मार्च निकाल रहे हैं। ये मार्च दिल्ली के मंडी हाउस से शास्त्री भवन तक जाएगा। कैंपस के छात्रों की मांग है कि यूनिवर्सिटी में फीस बढोत्तरी के आदेश को वापस लिया जाए और वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार को हटाया जाए। इस मार्च में सीएए और एनआरसी के बैनर भी दिख रहे हैं।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138