Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिक्किम में सिरमौर के बड़ाबन का जवान लांस नायक मनीष देश के लिए बलिदान | Third Eye Today
Third Eye Today News

सिक्किम में सिरमौर के बड़ाबन का जवान लांस नायक मनीष देश के लिए बलिदान

Spread the love

सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष कुमार उत्तरी सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मनीष 3 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे छत्ते नामक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

15 जनवरी 1998 को जन्मे थे मनीष
सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिक्किम में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति विकट बनी हुई हैं। आपदा राहत एवं निगरानी के दौरान सेवाएं देते 27 वर्षीय मनीष बलिदान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में अन्य सैनिकों के बलिदान होने की आशंका है। 15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे।

      

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138