हिमाचल सरकार लेगी 500 करोड़ रूपये का कर्ज

हिमाचल सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की राह में है। वित्त विभाग ने 500 करोड़ रूपये कर्ज लेने की अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त विभाग की ओर स जारी अधिसूचना में इसे स्टेट डेवलपमेंट लोन नाम दिया गया है। 7 जनवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मुबंई से कर्ज संबंधी औपचारिकता पूरी की जाएगी जबकि 8 जनवरी को सरकार के खाते में कर्ज की राशि जाएगी। सरकार की स्टॉक सिक्योरिटीज की एवज में 10 वर्ष के लिए कर्ज लिया जा रहा है।

