नहीं रहे पूर्व विधायक गंधर्व सिंह, 87 वर्ष की उम्र में हुआ निधन


जिला चंबा के बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे गंधर्व सिंह का आज सुबह 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने संधारा स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। बता दे गंधर्व सिंह ने वर्ष 1990 में बनीखेत विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लडकर कांग्रेस प्रत्याशी आशा कुमारी को पराजित किया था। लेकिन 2012 में बीजेपी ने उनकी जगह विक्रम जरियाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। गंर्धव सिंह बीजेपी से नाराज हो गए व अनशन पर बैठ गए थे। यही नहीं उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।


