सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनी नौसेना की पहली महिला पायलट

भारतीय नौसेना को आज उसकी पहली महिला पायलट मिल गई है। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। वह आज से फिक्स्ड विंग सर्विलांस डोर्नियर विमानों को उड़ाएंगी। इस प्लेन को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। इसमें अडवांस सर्विलांस रेडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग जैसे कई शानदार फीचर्स मौजूद हैं। इन फीचर्स के दम पर यह प्लेन भारतीय समुद्र क्षेत्र पर निगरानी रखेगा।
गौरतलब है कि सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने कोच्चि में आज उन्होंने अपनी ऑपरेशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इस मौके पर भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से इसकी कोशिश कर रही थी और आखिरकार यहां तक पहुंचने में सफल रही, इसलिए यह एक शानदार अहसास है। आपको बता दें कि इसी साल एयरफोर्स में भी फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत फाइटर प्लेन उड़ाने वाली महिला पायलट बनी थीं।




