Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कुल्लू के बंजार में आ..ग दो मकान जलकर राख | Third Eye Today
Third Eye Today News

कुल्लू के बंजार में आ..ग दो मकान जलकर राख

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में एक दिन में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। बंजार की शरची पंचायत के तलिहार गांव में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है । आग की इस घटना में टेक राम पुत्र कूर्म दत्त, गांव तलिहार बुसारी, बंजार को लाखों की क्षति हुई है।बंजार स्थित जीभी के पास भलाग्रां में एक मकान जलकर राख हो गया है। मकान भाग सिंह पुत्र भगत राम का है। जानकारी के अनुसार मकान में आग शनिवार सुबह लगी। मकान सड़क के पास होने के बावजूद भी आग पर  काबू नहीं पाया गया है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मकान जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138