रिज पर दौलत सिंह पार्क में लगेगी वीरभद्र की प्रतिमा

Spread the love

पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में लगाई जाएगी। इस पार्क में प्रतिमा लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुए नगर निगम सदन ने शनिवार को इसे मंजूरी दे दी है।नगर निगम के अनुसार 30 जुलाई 2021 को कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने इस बारे में सदन में प्रस्ताव दिया था। पार्षद ने रिज पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। सदन ने इसे मंजूरी भी दी थी। इसके बाद दो जून 2023 को नगर निगम की ओर से इस बारे में अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जिला प्रशासन को दे दिया गया था। लेकिन अब नगर निगम से पूछा गया है कि दौलत सिंह पार्क में कहां पर यह प्रतिमा लगाई जानी है। सदन ने फैसला लिया कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की यह प्रतिमा इस पार्क में पूर्व सीएम वाईएस परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल दौलत सिंह की प्रतिमा के बीच में लगाई जाएगी।सदन से पारित हुआ यह प्रस्ताव अब जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि बीते साल इस मामले पर विवाद भी हो चुका है। कांग्रेस के कई पार्षदों और नेताओं समेत सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी रिज पर पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाने को लेकर हो रही देरी पर सवाल उठा चुके हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक