आज प्रियंका वाड्रा भरेंगी चुनावी हुंकार, करेंगी दो जनसभाएं संबोधित

Spread the love

हिमाचल में कांग्रेस की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा आज से मोर्चा संभालेंगी। प्रियंका गांधी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में एक साथ दो जनसभाओं को संबोधित करने वाली हैं। उनकी पहली जनसभा चंबा के रिज मैदान में होगी। जबकि दूसरी जनसभा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा चंडीगढ़ से स्पेशल प्लेन से पठानकोट के लिए रवाना होंगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर चंबा पहुंचेंगी। यहां ठीक 11 बजे चौगान में उनकी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद वह पौने एक बजे चंबा से शाहपुर के चंबी के लिए उड़ान भरेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां जनसभा संबोधित करने के बाद वापस शिमला लौट आएंगी। उन्होंने बताया कि 28 मई को प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला से गगरेट जाएंगी। वह चौपर से सुबह 10 बजे उड़ान भरेंगी।

यहां गगरेट में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद कुटलैहड़ में जनसभा और बड़सर में प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है। 29 मई को प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने वाली हैं। यहां सुबह कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगी और इसके बाद मंडी में प्रियंका गांधी का रोड शो होगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भी प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने अपने हाथों में ले रखी थी। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के धुआंधार प्रचार के बूते प्रदेश में 40 सीटों का स्कोर बनाया था। अब एक बार फिर प्रियंका गांधी सियासी मैदान में उतरेंगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक