Third Eye Today News

भाजपा के स्थापना दिवस पर नंदा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस धूम धाम से हिमाचल के 8000 बूथों पर मनाया।
2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह अमित शाह, शांता कुमार, प्रो प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती जैसे अनगिनत नामों ने दिन रात काम कर पार्टी को मजबूत बनाया है। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां दो सीटें जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 370 पार और एनडीए 400 पार जाने वाली है यह आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी।

उन्होंने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम कर रही है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास कोई सबूत और कोई तथ्य तो होते नहीं है पर बयान बाजी ऐसे करते हैं जैसे सब सत्य उन्हीं को ही पता है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं चुनावी वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, शायद उनको लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी का वजूद देश की तरह हिमाचल में भी खत्म हो रहा है।
आज वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारी, युवा, महिला, किसान, बागवान, पर्यटक, प्रदेश में विकास विरोधी बन गई है। सरकार की हर नीति में केवल मात्र विरोध झलक रहा है।

उन्होंने कहा की अचानक से वाहनों का टैक्स बढ़ाने से हिमाचल का पर्यटन विकास पीछे की ओर बड़ा है। प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग ने टैक्सी आपरेटरों के सालाना टैक्स की दरों में बढ़ौतरी की है। सरकार और विभाग ने टैक्सी मालिकों को गुमराह किया और धोखा कर गुपचुप तरीके टैक्स बढ़ा दिया है। टैक्स बढ़ने की जानकारी उस समय पता चला, जब टैक्सी आपरेटर ने ऑनलाइन टैक्स जमा करवा रहे थे। ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने पर टैक्सी आपरेटरों को पहले के मुकाबले अधिक टैक्स की राशि दर्शाई जा रही है। 6+1 गाड़ियों को सालाना टैक्स पहले 4400 रुपए था, लेकिन अब जब टैक्सी जमा करवा रहे हैं, तो 7140 टैक्स बन रहा है।

इस कार्यक्रम में कर्ण नंदा के साथ अनूप वैद्य, शुभ महाजन, दुष्यंत कुमार, राजेश शर्म, सुमन दुबे, नीलम शर्मा, राजिंद्र सहौता और अनेकों कार्यक्रता उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बेन्मोर वार्ड के बूथ स्टोक्स प्लेस और अपर संजौली में मनाया गया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक