
दीपावली के त्यौहार पर प्रदेश के राशन डिपुओं में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति सदस्य 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। अगर किसी परिवार के पांच सदस्य हैं तो 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से दीपावली पर अतिरिक्त चीनी देने के लिए पहले से ही चीनी का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। प्रदेश के राशन डिपुओं में चीनी की सप्लाई खाद्य आपूर्ति निगम ने भेज दी है।
खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पहले से ही दीपावली पर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त चीनी देने के लिए करीब दस हजार क्विंटल चीनी की सप्लाई का ऑर्डर जारी किया गया है। प्रदेशभर में पांच हजार से अधिक राशन डिपो और साढ़े 19 लाख के करीब राशन कार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें डिपुओं में सस्ता राशन मिलता है। दीपावली के पर्व पर प्रदेश के साढ़े 19 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को प्रति सदस्य के हिसाब से 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी।
सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को मलका, माश और चने की दाल, सरसों का तेल, रिफाइंड ऑयल और चीनी दी जाती है। इसके अलावा आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करवाती है।
उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी राजेश्वर गोयल का कहना है कि दीवाली के लिए करीब 10 हजार क्विंटल चीनी की अतिरिक्त सप्लाई का ऑर्डर पहले से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर प्रति सदस्य के हिसाब के 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी उपभोक्ताओं को दी जाएगी।
Post Views: 145