नहीं रहे अमरनाथ अरोड़ा, 74 साल की उम्र में त्यागे प्राण
बीमारी के चलते अमरनाथ अरोड़ा ने अपने प्राण त्याग दिए। वो 74 साल के थे 12 जनवरी 1949 को जन्मे अमरनाथ अरोड़ा ने सोलन के चौक बाजार में अपनी जिंदगी का लंबा समय बिताया। कुछ सालों से वो मझगांव में अपने परिवार के साथ रहते थे।

उनके बड़े पुत्र रितेश अरोड़ा अपने व्यवसाय के साथ परवाणु अर्बन कॉपरेटिव बैंक की कलेक्शन करते थे और छोटा बेटा आशु भी अपना व्यवसाय करता है। उनकी एक बेटी है जिसका विवाह हो चुका है।
अब वो अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी सहित 2 बेटे, एक बेटी, 2 पोते,1 पोती और 2 दयोते को छोड़ अपनी अगली यात्रा में निकल गए है।
उनका अंतिम संस्कार 4 बजे चंबाघाट में होगा।



