जगत प्रकाश नड्डा से मिले संजय टंडन
शिमला, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली निवास पर भेंट की। इस दौरान संजय टंडन और जगत प्रकाश नड्डा के बीच हिमाचल ,हरियाणा, पंजाब एवं उत्तर क्षेत्र की राजनीतिक स्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा से प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपनी पुस्तक सनरेज फॉर वेडनेसडे भी भेंट की। टंडन ने कहा यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि 30 मई, 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 1 जून से 30 जून 2023 तक भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष महा जनसम्पर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

