केंद्र सरकार को योजनाओं का श्रेय लेना का प्रयास कर रही है कांग्रेस : बिंदल
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा 4 महीने पहले जो सरकार सत्ता में जनता को लोक लुभावन गारंटी देकर सत्ता में आई थी, उनकी सभी गरंटिया फेल होती दिखाई दे रही है।
जनता को लग रहा था कि अभी एक चुनाव गया है और अब दूसरा चुनाव आ गया है तो हो सकता है कि इनकी सभी गरंटिया पूरी हो जाएगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री अपनी गरंटियो से बचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के कई वार्डों में तो बहनों ने कांग्रेस के नेताओं को पकड़कर पूछा कि हमारे 1500 महीना कहां है।
हिमाचल प्रदेश की 22 लाख बहने ,100000 युवा और सेब भगवान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
यह सरकार तो 300 यूनिट बिजली फ्री भी जनता को नहीं दे पाई, अभी भी इनकी गरंटिया हिमाचल प्रदेश में लगभग 50000 दीवारों पर लिखी दिखाई देती है। इस सरकार का सच खुल कर जनता के सामने आया है।बिंदल ने कहा कि इस सरकार ने कुछ कागज कल मीडिया में लीक किए थे जिसमें 10 साल के डेली वेजर, 8 साल के पार्ट टाइम और 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों का हवाला था। हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि इन सभी के लिए जो नीति बनाई गई है वह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बनाई गई थी यह सरकार तो अपने कार्य में 4 महीने लेट चल रही है , ऐसी खबरें लीक कर यह प्रदेश के कर्मचारियों पर प्रभाव डालने का प्रयास कर रहे हैं।

