राजकीय उच्च विद्यालय कुठेड़ और प्राथमिक पाठशाला उटीप में बनेंगे खेल मैदान – नीरज नैय्यर
युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए किया जा रहा खेल मैदानों का निर्माण… चंबा, विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने तथा उनको खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फिट रहने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ‘‘मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’’ आरंभ की गई है। नैय्यर ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’’ के तहत चंबा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कुठेड़, ग्राम पंचायत कैला में खेल मैदान के लिए 14.85 लाख रुपये तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला उटीप, ग्राम पंचायत काकडोलू के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है । उन्होंने कहा कि जल्द ही इन स्कूलों में खेल मैदान बनकर तैयार होंगे।

