जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चौपाल की प्रिया भिकटा रही प्रथम
जिला युवा अधिकारी, मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी, 2023 को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जन्मदिवस की स्मृति में संसद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर से 27 युवा को भाग लेने का अवसर मिलेगा और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत का अवसर भी मिल सकता है। प्रतिभागियों को संसद के केंद्रीय सभागार में नेताजी के जीवन पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का विषय ‘‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस- अमृत काल के युग में जीवन और विरासत’’ होगा।








