मंडी के 5 खिलाड़ी पेंचक सिलाट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
पेंचक सिलाट के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर मंडी का नाम चमकाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता इस बार महाराष्ट्र के नांदेड़ में 13 से 16 जनवरी तक आयोजित करवाई जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मंडी से चयनित पांचों खिलाड़ियों का मंडी में प्रशिक्षण जारी है। जिनमें दो लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। पेंचक सिलाट ऐसोसिएशन के जिला महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट है। पेचंक सिलाट भारत में भी खेल मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। केंद्र सरकार में नौकरी के लिए खेल कोटे मे भी पेचंक सिलाट को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता इण्डियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा 13 से 16 जनवरी तक नांदेड, महाराष्ट्र मे आयोजित की जाएगी जिसमें मंडी के भी पांच खिलाड़ी भाग लेकर हिमाचल प्रदेश और मंडी का नाम चमकाएंगे।
Video Player
00:00
00:00