Third Eye Today News

सुक्खू का ग्राफ तेजी से गिरता हुआ : कश्यप

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ग्राफ जिस प्रकार से चढ़ा था उसी प्रकार से गिरता चला जा रहा है , अगर इसकी तुलना बाजार के सेंसेक्स से की जाए तो जब सुक्खू मुख्यमंत्री बने थे तो सेंसेक्स तेजी से चढ़ा पर अब नीचे की दिशा में तेजी से गिरता दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता आए थे तो उन्होंने जनता के बीच जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का पूरा आश्वासन दिया था, पर हैरानी की बात तो यह है कि अभी तक उनका मंत्रिमंडल भी तय नहीं हो पाया है यह सब दर्शाता है कि कांग्रेस का नेतृत्व कितना लाचार है, अपने ही विधायकों के एकीकरण में कांग्रेस के नेता अपना समय व्यतीत कर रहे हैं और मंत्रिमंडल का फैसला अभी तक हो नहीं पाया है। जनता से किए गए वादे तो तब पूरे होंगे जब मंत्रिमंडल का गठन होगा। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार का हाई टेंपो अब लो टेंपो बनता दिखाई दे रहा है, गौर से देखा जाए तो अभी भी कांग्रेस के अंदर कई ग्रुप है जो अपने लोगों को एडजेस्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता मंत्रिमंडल का इंतजार कर रही है और अभी मंत्रिमंडल का गठन होता दिखाई नहीं दे रहा है। कश्यप ने कहा की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो भी काम किए थे वह जनहित के थे इसलिए कांग्रेस की सरकार एक भी निर्णय को पलट नहीं पाई है।

हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से इन लोगों की रोजी-रोटी पर आन पड़ी है पर कांग्रेस के नेताओं को भारत से जुड़े यात्रा में अपने नंबर बनाने की लगी है कश्यप कहा कि हिमाचल प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट का विवाद चल रहा है जिससे 2000 लोगों की नौकरियां पर संकट है और 4000 से अधिक ट्रकों के चक्का जाम हो गए है पर इससे कांग्रेस के नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है उनको तो केवल भारत जोड़ो यात्रा की पड़ी है। मुख्यमंत्री और उनके विधायक केवल दिल्ली और राजस्थान से इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं पर हमारे विधायक तो धरातल पर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से इन लोगों की रोजी-रोटी पर आन पड़ी है पर कांग्रेस के नेताओं को भारत से जुड़े यात्रा में अपने नंबर बनाने की लगी है। राहुल गांधी ने देश भर में भारत जोड़ो यात्रा नहीं अपितु भारत तोड़ो यात्रा चलाई हुई है और इसी से प्रशिक्षण लेते हुए कांग्रेस के नेता हिमाचल में वापस आते ही हिमाचल तोड़ो यात्रा निकाल सकते हैं।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक