शपथ समारोह से पहले प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचे सुक्खू

Spread the love

सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर करीब 1 बजे रिज मैदान में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री भी उप मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। रिज के चारों तरफ पुलिस का घेरा कड़ा कर दिया गया है। शपथ को लेकर चल रही तैयारियों के बीच सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज पहुंचे। हॉलीलॉज में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुअ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें शपथ समारोह का न्यौता दिया। हॉलीलॉज पहुंचने पर सुक्खू ने कहा कि वे मुख्यमंत्री बाद में पहले पार्टी के अंडर है और पार्टी से बड़ा कोई नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श है।

दोपहर डेढ बजे शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को पद व गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह सहित कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

शपथ समारोह के लिए रिज मैदान को पूरी तरह सजा दिया गया है। टका बैंच पर मंच बनाने के बजाए लाइब्रेरी के पीछे मंच बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के आने का कार्यक्रम है। इसलिए पूरे शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। डीजीपी संजय कुंडू खुद सुरक्षा का जायजा लेने के लिए रिज पर मौजूद हैं। पुलिस कर्मचारियों की डयूटियां लगाई जा रही है। शहर को सेक्टर में बांट कर सुरक्षा का घेरा बनाया गया है।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक