कालका-शिमला NH-5 पर ट्रक से टकराई कार, ओवरटेक बना हादसे का कारण
शनिवार को कालका-शिमला एनएच 5 पर शहर के रबोन में उदय विहार के पास एक ट्रक और आल्टो कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार को खासा नुक्सान पहुंचा है। फिलहाल घटना में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी जांच में जुट चुकी है।




