विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्घाटन…..

Spread the love

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को विधिवत रूप से मालरोड़ सोलन मैमुर क्लिनिक के ऊपर दूसरी मजिंल में किया गया । चुनाव कार्यालय का उद्धाटन 5 सितम्बर 2022 दोपहर 3 बजे किया गया था। आज कार्यालय में वैदिक विधि से पूजा अर्चना हवन पाठ कर कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। जिसमे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने बडी संख्या मे भाग लिया पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर मुख्य अतिथि  हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा भी मौजूद रहे। खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं। उन्होंने शिमला लोकसभा की 17 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं और सभी नेताओ को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार को रिपीट करेगी।

पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह है उसे देखकर लगता है कि सोलन की सभी विधानसभा सीटों के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य,जिला के पदाधिकारी मंडल मोर्चो के पदाधिकारी, महिल मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य,युवा मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य, नगरनिगम सोलन मे भाजपा के पार्षद,अनुसूचीत जाती मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य,व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य,एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य,मंडल व जिला के मीडीया प्रभारी,सोशल मिडिया के पदाधिकारी व अन्य सभी मोर्चो प्रकोष्ठो के पदाधिकारी मौजुद रहे सभी ने अपने विरिष्ठ नेताओ के साथ साथ एक दुसरे का मुँह मीठा करवा कर बधाई दी और संकलप लिया की हमारा प्रत्याशी कमल का फुल होगा व भाजपा के मिशन रपीट को पूरा करने के लिए दिनरात काम करेंगें।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक