Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री | Third Eye Today
Third Eye Today News

प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री

Spread the love

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 8 अगस्त, 2022 को जिला सोलन में कसौली विधानसभा के सुबाथू और सोलन विधानसभा क्षेत्र में कण्डाघाट आयोजित होने वाले ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने ज़िला प्रशासन को आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लाभार्थियों के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने आम जनता की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास उचित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।


स्वास्थ्य मंत्री ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम की उचित व्यवस्था की जाएगी और आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आयोजन के लिए समय पर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली धनवीर सिंह ठाकुर सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138