Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज पुलिस उठा सकती है पुलिस भर्ती के नटवरलाल को | Third Eye Today
Third Eye Today News

आज पुलिस उठा सकती है पुलिस भर्ती के नटवरलाल को

Spread the love

सोलन जिला का अर्की पुलिस भर्ती  कांड का एक बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है।  मामले मे एक नटवरलाल की भूमिका पर पुलिस को जब शक हुआ और उसके तार पेपर खरीदने वालों से जुडते गए। आरोपी ने पेपर लीक के लिए पहले अर्की क्षेत्र के एक अभ्यर्थी से संपर्क किया। उसके बाद एक के बाद एक कई लोगों से उसका संपर्क हुआ और उनसे पैसे लेने शुरू कर दिये। एक व्यक्ति से करीब 3 लाख का लेनदेन हुआ है। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उस व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की। उसने जांच मे कहा कि उसे किसी का whattsapp message आया था लेकिन अब उसने उसे डिलीट कर दिया। पुलिस को शातिर पर शक हुआ और data रिकवर करने के लिए सोलन पुलिस ने न्यूयार्क डाटा सेंटर से मैसेज को एस्टेबलिश करवाया। इससे पहले कि वहां से कोई रिपोर्ट आती पानीपत के गिरफ्तार दलाल ने भी उस अभ्यर्थी को पहचान लिया।

अब  इस मामले में सोलन पुलिस की नजर अर्की से संबंधित नटवरलाल पर है।  नटवरलाल वैसे तो अर्की से है लेकिन अब शिमला में रहता है। परतदर परत खुलती जांच मे सामने आया है कि शातिर ने ही अर्की में पेपर खरीदने वाले आरोपियों से पैसा  इकट्ठा किए। कुछ पैसे तो सीधे इसके अकाउंट में ही  आए हैं। शातिर मामला उजागर होते ही अंडर ग्राउंड हो गया है। जांच में सामने आया कि अर्की क्षेत्र के पेपर खरीदने वालों से आरोपी ने पैसे लिए हैं। व्यक्ति का पानीपत और मंडी में पेपर दिखाने वालों से लिंक है।

उम्मीद है कि आरोपी वीरेंद्र को पुलिस आज गिरफ्तार कर सकती है। उसके बाद इससे कई राज और खुने की उम्मीद है। पुलिस अब केस को सीबीआई को देने के बाद अब बाइंड अप करने की तैयारी कर रही है और जल्द से जल्द सभी दस्तावेज़ तैयार कर उन्हे सौंपने की भी तैयारी कर रही है। 

सोलन पुलिस ने अभी तक इस मामले में 31 अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। इन सभी अभ्यर्थियों के नंबर 60 से ज्यादा थे। पूछताछ के बाद इसमें 12 अभ्यर्थियों को पैपर खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पानीपत से एक व्यक्ति और अर्की से एक अभ्यर्थी के पिता को भी गिरफ्तार किया है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138