Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऊना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो जख्मी | Third Eye Today
Third Eye Today News

ऊना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दो जख्मी

Spread the love

सदर थाना के तहत लालसिंगी में देर रात पेश आए  दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से उन्हें नाजुक हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान अनिल कुमार उर्फ नीलू पुत्र रवि दत्त निवासी जिला पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। 

वहीं घायलों की पहचान मणि कुमार पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी टिपराजिला पंचकूला और सौरभ पुत्र राजकुमार निवासी झलेड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक मनी कुमार और अनिल कुमार कैंटर में सवार होकर झलेड़ा से ऊना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान लालसिंगी के पास विपरीत दिशा में दूसरी लेन में ऑल्टो कार में सवार होकर आ रहे सौरभ कार पर से नियंत्रण खो बैठे और कार डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेन में कैंटर के ठीक सामने जा पहुंची। जिसके चलते मणि कुमार भी कैंटर पर काबू नहीं रख पाया और दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। कैंटर और कार में टक्कर के बाद कैंटर सड़क के किनारे खंभे और दीवार से जा टकराया। इस दौरान कैंटर में सवार अनिल कुमार की मौत हो गई। वहीं मणि कुमार और सौरव को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया।

डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज किया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138