Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
एक माह में एक ही परिवार के चार सदस्य कर चुके हैं आत्महत्या | Third Eye Today
Third Eye Today News

एक माह में एक ही परिवार के चार सदस्य कर चुके हैं आत्महत्या

Spread the love

Amazon to offer help for customers who search about suicide jagran Special

गांव धनौरी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के फांसी के फंदे पर लटके मिलने से हडकंप मच गया। मृतकों में पति, पत्नी तथा बेटा शामिल है। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। एक माह में एक ही परिवार के चार सदस्य आत्महत्या कर चुके हैं। मामले को लगभग सवा माह पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल गढ़ी थाना पुलिस मामले की विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है।

गांव धनौरी निवासी ओमप्रकाश (48), उसकी पत्नी कमलेश (45), उसका बेटा सोनू (20) के शव बुधवार को मकान में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने रात को फांसी लगाई है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। लगभग एक माह पहले मृतक ओमप्रकाश के भाई बलराज ने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी।

बताया जाता है कि लगभग 35 दिन पहले गांव धनौरी निवासी नन्हा का शव गांव हंसडैहर ड्रेन के साथ बोरी में बंधा हुआ मिला था। जिसके गले में रस्सी भी थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला भी दर्ज किया था। नन्हा परिवार के लोग ओमप्रकाश तथा बलराज पर संदेह जता रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि परिवार के  तीनों सदस्य मकान में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। मृतकों पर पूर्व में हुई एक व्यक्ति की हत्या का संदेह था। मामले की विभिन्न एंगलों से जांच की जा रही है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138