शिलाई क्षेत्र को जल्द एक बड़े खेल मैदान की सौगात मिल सकती है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के उभरते युवा नेता रजत सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष शिलाई मे खेल मैदान बनाने की मांग रखी है। वह हमीरपुर मे केंद्रीय मंत्री से मिलने पंहुचे थे। उनके साथ क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता उजागर सिंह तोमर भी साथ रहे। जानकारी के मुताबिक युवा नेता रजत सिंह तोमर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव की काॅपी लेकर अनुराग ठाकुर से मिलने हमीरपुर गये।