सोलन शहर में नगर निगम की ओर से घर-घर जा कर कूड़ा उठाया जा रहा है लेकिन देखा जा रहा है कि यह व्यवस्था कमज़ोर पड़ती जा रही है। अब शहर वासियों के घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। त्यौहारी सीजने में घर के आगे पड़ा कूड़ा शहर वासियों को बुरी तरह से अखर रहा है। सोलन के लक्क्ड़ बाज़ार में वार्ड-7के घरों और दुकानों से पिछले करीबन 10 दिन से कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मी नहीं आया है। इसके चलते सभी लोग बेहद परेशान है। वहीं, सोलन नगर निगम ने अब दुकान के आगे कूड़े का ढेर लगाने पर एक हजार रुपये जुर्माना ठोकने की बात कही है।