नाबालिग ने मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एक साल पहले हुई थी सगाई
जिला मंडी के सुंदरनगर में गैंगरेप केस के बाद अब एक और मामला सामने आया है। नाबालिग किशोरी ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। किशोरी गर्भवती है और महिला थाना में प़ॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत के बाद 11 फरवरी को वह अपनी मां के साथ इलाज के लिए मंडी अस्पताल गई। जहां डॉक्टर ने चैकअप के दौरान बताया कि वह गर्भवती है। नाबालिग लड़की ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी के साथ करीब एक साल पहले उसकी सगाई हुई थी। मंगेतर का घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाए गए। मंडी एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेजा है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

