4 मंजिला मकान में लगी आग, 8 परिवार हुए बेघर
रोहड़ू टिक्कर के तहत नावर में बीती देर रात गांव गुजांदली के 8 भाईयों पर कहर बनकर टूटी। रात 12 बजे के क़रीब शार्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते 20 से ज़्यादा कमरों के चार मंजिला लकड़ी के मकान को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। स्थानीय लोगों व पुलिस अपने स्तर पर साथ लगते मकानों में आग नही लगने दी। लेकिन 8 परिवारों के मकान को नही बचा सकी।
देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। ग़नीमत ये रही कि इस आगज़नी में किसी की जान नही गई है। लेकिन 8 परिवार कड़कड़ाती ठंड में बेघर हो गए हैं। इस आगज़नी में करोड़ों का नुकसान हुआ है। क्योंकि मकान लकड़ी का बना हुआ है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने आगज़नी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के साथ हर संभव सहायता दी जाएगी।



