मुख्यमंत्री आवास में फिर आया कोरोना पॉज़िटिव मामला
मुख्यमंत्री आवास में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास में एक और चालक पॉजिटिव आया है। देर रात लिए गए सैंपल में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। चालक जो एक होटल में क्वारंटाइन किया गया था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि सीएम निवास में कुछ दिन पहले पॉजिटिव आए सुरक्षा कर्मियों के संपर्क में आने से यह चालक पॉजिटिव आया है। चालक ओक ओवर में स्थायी नहीं था। गौरतलब है कि 13 अगस्त को जहां सीएम जयराम ठाकुर के पायलट वाहन का ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।



