Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
3 किलोग्राम चरस सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार | Third Eye Today
Third Eye Today News

3 किलोग्राम चरस सहित 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Spread the love

 जुब्बल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 3 किलो 6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) शिमला की टीम हैड कांस्टेबल पुनीत शर्मा (बकल नंबर 54) के नेतृत्व में गश्त पर थी। शनिवार रात करीब 9:55 बजे जब पुलिस दल अंटी और कड्डू इलाके में गश्त कर रहा था, तभी एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 3 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभाकर चौहान (20) पुत्र प्रमोद चौहान, निवासी गांव जोतरी, डाकघर चीवा, तहसील मोरी, जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नशा तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138