17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अश्‍लील वीडियो बनाकर चार लोगों ने किया दुष्‍कर्म

Spread the love

लड़की से किया दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बना कर दे रहा वायरल करने की धमकी »  Right News India

कांगड़ा :-  नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। वीडियो के जरिये ब्‍लैकमेल कर लड़की को फिर से कांगड़ा बुलाया और कांगड़ा से ज्वालामुखी ले जाकर दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने अपने स्वजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने युवती के बयान पर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबागांव पुलिस थाने के तहत चौकी आलमपुर में 17 वर्षीय लड़की ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी तो वहां उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। घटना के दो दिन के बाद ही उसे फोन आया और कहा कि वह उनसे कांगड़ा में मिले। अगर ऐसा नहीं किया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। वीडियो वायरल होने के भय से युवती कांगड़ा चली गई, जहां पर दो अन्य अनजान युवक मिले और उसे ज्वालाजी ले गए। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती जब घर लौटी तो इसके बारे में अपने स्वजनों को बताया।

डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया युवती की शिकायत के आधार पर लंबागांव पुलिस ने आइसीपी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तप्तीश कर रही है। जिस स्थान पर दुष्कर्म हुआ है वहां भी पुलिस जाएगी। आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा। शिमला के ठियोग में बच्‍ची से ही दुष्‍कर्म करने की कोशिश की गई। वहीं शिमला शहर में एक शादीशुदा महिला के साथ युवक ने दुराचार व मारपीट की।

प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज में मौजूद खूंखार दरिंदे लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक