17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर चार लोगों ने किया दुष्कर्म
कांगड़ा :- नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर लड़की को फिर से कांगड़ा बुलाया और कांगड़ा से ज्वालामुखी ले जाकर दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने अपने स्वजनों को सारी बात बताई। पुलिस ने युवती के बयान पर चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबागांव पुलिस थाने के तहत चौकी आलमपुर में 17 वर्षीय लड़की ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है।





