Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
15 अगस्त को लेकर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन्स की जारी, स्कूली बच्चे कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल | Third Eye Today
Third Eye Today News

15 अगस्त को लेकर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन्स की जारी, स्कूली बच्चे कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल

Spread the love

कोरोना वायरस का असर स्वतंत्रता दिवस में भी देखने को मिलेगा। 15 अगस्त के लिए गृह मंत्रालय की गाइडलाइन्स (guidline) जारी हो गई है। गृह मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, इस बार 15 अगस्त के मौके पर काफी कम मेहमानों को न्योता दिया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान भीड़ नहीं होगी और ना ही स्कूली बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर होंगे, मास्क पहनकर आना जरूरी होगी। बैठने की व्यवस्था अलग होगी और दो गज की दूरी रखी जाएगी। केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा कोविड वॉरियर्स को न्योता दिया जा सकता है।

ये है गृह मंत्रालय की एडवाइजरी—-

कोविड-19 महामारी को देखते हुए बड़े स्तर पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन नहीं होगा।

पुलिस, अर्धसैनिक बल, गृह रक्षक, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

इस बार कोरोना वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मियों के अलावा कोरोना को मात दे चुके मरीजों को बुलाया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन होगा, जिसके लिए केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और कुछ मेहमानों को ही न्योता दिया जाएगा।

जिला स्तर के कार्यक्रम में मंत्री, डीसी या अन्य अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उपमंडल स्तर पर मंत्री और पंचायतों में सरपंच या गांव का प्रमुख व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

इन नियमों का पालन जरूरी——-

इस दौरान जगह-जगह हैंड सैनिटाइजर होंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मास्क पहनकर आना जरूरी होगी।

बैठने की व्यवस्था अलग होगी और दो गज की दूरी रखी जाएगी।

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे तब सिर्फ 250 मेहमान ही सामने बैठे होंगे।

15 अगस्त की दोपहर को राष्ट्रपति भवन में जो एट होम कार्यक्रम होता है उसमें भी इस बार नियमों का ध्यान रखा जाएगा।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138