हिमाचल में 4250 लोगों ने हराया कोरोना, 3939 नए संक्रमित मरीज, 57 की मौत

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते 57 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3939 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। शनिवार को कोरोना से चम्बा में 5, कागडा में 20, शिमला में 14, मंडी में 9. किन्नौर में 1, सिरमौर में 3, सोलन में 2 व ऊना जिले में 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 274, चम्बा के 355. हमीरपुर के 260. कांगड़ा के 1441, किन्नौर के 38, कुल्लू के 94, लाहौल-स्पीति के 43, शिमला के 254, मंडी के 496, सिरमौर के 212, सोलन के 197 व ऊना से 275 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में एक दिन रिकॉर्ड संख्या में 4250 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 39575 के करीब हो गए हैं।

 

कोरोना संक्रमण से इन लोगों की गई जान शनिवार को कोरोना संक्रमण से कांगड़ा जिले में ग्वाल टिक्कर के 37 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा के 55 वर्षीय व्यक्ति, देहरा की 45 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला की 78 वर्षीय महिला, माहेवा देहरा की 45 वर्षीय महिला, बरोली पालमपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के 38 वर्षीय व्यक्ति, जीवा तहसील पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, बाहदेर की 85 वर्षीय महिला, खैरा पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, सेहरी रक्कड़ की 84 वर्षीय महिला, मझेरना के 65 वर्षीय व्यक्ति, जोगलन फतेहपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां की 65 वर्षीय महिला, छत्तर जोगियां फतेहपुर का 59 वर्षीय व्यक्ति, दोहग के 71 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी के अम्बी की 52 वर्षीय महिला, पनापर की 56 वर्षीय महिला, चैतडू बगली के 60 वर्षीय व्यक्ति व धानग बैजनाथ के 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

शिमला के आईजीएमसी में समरहिल शिमला के 75 वर्षीय व्यक्ति, रबोन सोलन के 27 वर्षीय व्यक्ति, गंजबाजार सोलन के 55 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर के 55 वर्षीय व्यक्ति, रामनगर शिमला के 60 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर की 50 वर्षीय महिला, नेरवा के 35 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णानगर शिमला की 56 वर्षीय महिला, सडियाणा दंदवीं हमीरपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, मशोबरा शिमला के 60 वर्षीय व्यक्ति, बाइकानाला शिमला की 61 वर्षीय महिला, शोधी शिमला की 42 वर्षीय महिला, हिमरी कोटखाई के 85 वर्षीय व्यक्ति व जेलीघाट शिमला के 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी जिले में मंडी बथेरा का 54 वर्षीय व्यक्ति, दोधवां सुंदरनगर की 35 वर्षीय महिला, हुक्कल धर्मपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, थाची के 64 वर्षीय व्यक्ति, सरी पंचायत की 85 वर्षीय महिला, सियोह धर्मपुर के 75 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के 76 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं बिलासपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति, धनेटा हमीरपुर की 30 वर्षीय महिला की मौत हुई है। चम्बा जिले में धरवीण की 65 वर्षीय महिला, हथोटा की 67 वर्षीय महिला, बनेट भटियात की 53 वर्षीय महिला, कालूगंज की 46 वर्षीय महिला व सलोटी के 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

सिरमौर जिले में जोहड़ो के 58 वर्षीय व्यक्ति, पांवटा साहिब के 67 वर्षीय व्यक्ति व छछेती पंचायत की 62 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सोलन में नालागढ़ की 66 व 64 वर्षीय 2 महिलाओं की मौत हुई है। किन्नौर जिले में कमरोऊ के 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। ऊना जिले में 48 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति व 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक