November 13, 2026
PoliticsState

हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयराम ठाकुर का फिट बैठ रहा इंजन

Spread the love

– भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में दिए थे इसके संकेत
-डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में लिखी विकास की नई इबारत
– मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर किया लागू
– भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने प्रदेश के -विकास के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की थपथपाई थी पीठ

थर्ड आई  टुडे (विशाल वर्मा) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में स्पष्ट संकेत दिया कि हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंजन के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इंजन ही फिट बैठ रहा है।
डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में विकास की नई इबारत लिखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस संकेत से स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर केंद्रीय नेतृत्व का पूरा आशीर्वाद है। भाजपा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मोदी सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की खूब पीठ थपथपाई ।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान विपक्ष पर भी चुटकी लेने से नहीं चुके। विपक्ष के पास केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि डबल की इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार ने बिलासपुर में एम्स, बिलासपुर, घुमारवीं व सुंदरनगर में मदर एंड चाइल्ड अस्पताल, मंडी व शिमला में कैंसर सेंटर, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक शिमला, ऊना में पी.जी.आई व सैटलाइट सेंटर की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इन योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है। प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने का श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है।
कोरोना काल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार देश की जनता को संभाला उसी प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता के हित कार्य करके भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक मिसाल बन गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि अमेरिका व यूरोप जैसे विकसित राष्ट्र जहां संसधनों की कोई कमी नहीं है वे भी कोरोना महामारी से अपने देश को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है।
केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से लोकल फॉर वोकल को प्राथमिकता मिली है। इसी का परिणाम है कि चम्बा का रूमाल, कुल्लू की शॅाल व कुल्लू की टोपी अब अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड बन गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति को भी अब कुल्लू की टोपी भेंट की जाती है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ करने से साबित हो गया है कि केन्द्रीय नेतृत्व की नजर में प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू करने में अन्य राज्यों से कहीं आगे है। पार्टी हाईकमान जयराम सरकार के काम काज से संतुष्ट है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सम्बोधन न करवाने को लेकर बेवजह तूल दिया जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ही यह तय किया था कि स्वागत समारोह में केवल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का ही सम्बोधन होगा । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समरोह को धूमधाम से मनाने के लिए की गई तैयारियों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं नजर रखे हुए थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जब बिलासपुर का दौरा तय हुआ तो उस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कांगड़ा के प्रवास पर थे। उन्हें जैसे ही उनके दौरे का पता चला वे अपने कांगड़ा के दौरे को बीच में छोड़कर सीधे बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने लुहणू मैदान में जाकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। कोविड 19 के ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। यही नहीं मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेने के लिए स्वयं चंडीगढ़ गए।
जयराम ठाकुर संगठन में स्वयं पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के महत्व को समझते थे। उन्हीं की सोच के परिणाम से इस समरोह में भाजपा नेताओं ने सामाजिक दूरी का एक अनूठा उदहारण प्रस्तुत किया। यह पहला मौका जब सरकार के मंत्रियों से लेकर नेता व कार्यकर्ता कुर्सियों पर नहीं बल्कि गोले में खड़े हुए थे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बिलासपुर दौरे ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मजबूती प्रदान की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की है उससे स्पष्ट हो गया है कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ें जाएंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक