Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में पर्यटन विकास निगम ही करेगा 14 में से 6 होटलों का संचालन | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में पर्यटन विकास निगम ही करेगा 14 में से 6 होटलों का संचालन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के 14 में से 6 होटलों को ओएनएम (ऑपरेट, मेंटेन और मैनेज) आधार पर नहीं चलाया जाएगा। एप्पल ब्लॉसम फागू, लेक व्यू बिलासपुर, बिलास होटल चांशल रोहडू, होटल रोस कॉमन कसौली, होटल सरवरी कुल्लू और होटल ममलेश्वर चिंडी को पर्यटन विकास निगम ही चलाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार मंडी के तत्तापानी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 30 कमरों वाला होटल बनाएगी, ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि एक साल के भीतर छह होटलों को लाभ में लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार एचपीटीडीसी को सहयोग देने और कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कर्मचारी यूनियन से पर्यटकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भोजन, आतिथ्य और अन्य सुविधाओं में उच्च मानक सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ताकि, हिमाचल में पर्यटन का और विस्तार किया जा सके। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, एचपीटीडीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकुम राम, महासचिव राज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव सोनी, राजपाल शर्मा, श्यामा नंद, निहाल सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138