Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में अंधड़ ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से दो लोगों, छह बकरियों की माै.त | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में अंधड़ ने बरपाया कहर, पेड़ गिरने से दो लोगों, छह बकरियों की माै.त

Spread the love

माैसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार अल सुबह आए अंधड़ ने कहर बरपाया है। कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह आए अंधड़ ने खूब तबाही मचाई। नगरोटा बगवां के अंतर्गत खावा गांव में एक ट्रक पर पीपल का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से चालक संजीव कुमार और एक अन्य टेक चंद की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस समेत दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पेड़ को काटकर ट्रक में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। टांडा के गांव खोली में भी अंधड़ से रवि कुमार की गोशाला पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गोशाला को काफी नुकसान हुआ। अंधड़ कारण आम समेत अन्य फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।उधर, जिला कुल्लू में बारिश कहर बनकर बरसी है। जिला कुल्लू के शुश के साथ लगते जंगल में अंधड़ चलने से एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से भेड़ पालक का टेंट क्षतिग्रस्त हो गया। छह बकरियों की मौत हुई है, जबकि कई घायल हैं। पेड़ गिरने की घटना में तीन भेड़ पालक बाल-बाल बच गए। इसके अलावा जिला कुल्लू की सैंज व बंजार घाटी के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से सेब सहित रबी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तीन घंटे तक हुई भारी-बारिश से जिले कुल्लू का जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, लाहौल घाटी के रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है।माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के पांच जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कई क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। वहीं मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में 5.5 में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 मई को भी राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जनजातीय क्षेत्र पांगी के भटोरी बर्फबारी
चंबा। के जनजातीय क्षेत्र पांगी के भटोरी में सोमवार अल सुबह से बर्फबारी दर्ज की गई। पांगी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज ने बाकायदा इसका वीडियो बनाकर लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र पांगी की खूबसूरती का वर्णन करते हुए कहा कि भरमौर और पांगी में पर्यटन की काफी संभावना बनाए हैं। पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के बाद यहां पर लोगों को रोजगार मिलने के साथ देश विदेश के पर्यटक भी यहां पहुंच सकते हैं।

मयाड़ घाटी में रिहायशी इलाकों में बर्फबारी, कृषि कार्य हुए प्रभावित
केलांग। सोमवार सुबह से लाहौल के रिहायशी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मयाड़ घाटी में तापमान गिरने से यहां रिहायशी इलाकों में हिमपात हो रहा है। इन दिनों घाटी में बिजाई का काम चल रहा है। बारिश और बर्फबारी होने से कृषि कार्य प्रभावित हुए हैं। शिमला में अधितम अधिकतम तापमान 27.0, सुंदरनगर में 37.0, भुंतर में 36.3, कल्पा में 23.8, धर्मशाला में 35.0, ऊना में 41.0, नाहन में 35.3, केलांग में 22.7, सोलन में 32.8, मनाली में 28.0, कांगड़ा में 37.8, मंडी में 35.8, बिलासपुर में 37.2, हमीरपुर में 36.0, चंबा 33.6, डलहौजी में 25.7 और जुब्बड़हट्टी में 30.8, कुफरी में 21.4 और नारकंडा में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138