Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, इंदु बाला गोस्वामी का कार्यकाल हो रहा है समाप्त | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल प्रदेश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, इंदु बाला गोस्वामी का कार्यकाल हो रहा है समाप्त

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए 16 मार्च सोमवार को मतदान होना है। राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। 16 को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी।हिमाचल प्रदेश से एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। वर्तमान सदस्य इंदु बाला गोस्वामी (भाजपा) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। वर्ष 2024 में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव हुआ था और कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा की ओर से दिए गए प्रत्याशी हर्ष महाजन राज्यसभा का चुनाव जीत गए थे।

वर्तमान में हिमाचल में कांग्रेस के 40 और भाजपा के 28 विधायक हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा में रहे हैं। वहीं हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम भी दौड़ में शामिल बताया जा रहा है।

राज्यसभा के चुनाव लोकसभा से बहुत अलग होते हैं। यहां जनता सीधे वोट नहीं डालती। राज्यसभा के सदस्यों को राज्यों की विधानसभाओं के विधायक चुनते हैं। यह अप्रत्यक्ष चुनाव होता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138