Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल के 5 एचपीएस अधिकारी बने IPS | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल के 5 एचपीएस अधिकारी बने IPS

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पांच एचपीएस अधिकारी आईपीएस बन गए हैं। आईपीएस कैडर मिलने के साथ ही इन पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति भी हो गई है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के साथ ही आदेश जारी हो गए हैं। इसी के साथ हिमाचल में आईपीएस के पांच खाली पद भी भर गए हैं।    संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 7 के उप-विनियम (3) में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने 23-9-2023 को वर्ष 2022 की चयन सूची को अनुमोदित करते हुए प्रदेश के पांच एचपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर दिया है। इनमें राकेश सिंह, अरविंद चौधरी, संदीप कुमार भारद्वाज, भागमल और राजेश कुमार शामिल हैं।

   26 मई 1974 को जन्मे राकेश सिंह पुलिस बटालियन बस्सी में कमांडेंट हैं। वह 2002 बैच के एचपीएस हैं और शिमला के कच्ची घाटी के रहने वाले हैं। अरविंद चौधरी का जन्म 8 अप्रैल 1974 को हुआ। वह होमगार्ड के चंबा में कमांडेंट हैं। वह कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं। 2003 बैच के एचपीएस हैं।

      16 अप्रैल 1969 को जन्मे संदीप कुमार भारद्वाज शिमला जिला के कुमार सेन के रहने वाले हैं। वह 2005 बैच के एचपीएस हैं और मानवाधिकार आयोग में पुलिस अधीक्षक हैं। भागमल का जन्म 30 मई 1970 को हुआ। वह मंडी जिला से ताल्लुक रखते हैं और 2006 बैच के एचपीएस हैं। वह पुलिस की सीटीएस विंग में एसपी हैं। राजेश कुमार का जन्म 8 फरवरी 1974 को हुआ। वह कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं। 2007 बैच के एचपीएस हैं। वह गृह रक्षा विभाग में कमांडेंट हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138