हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए रवाना हुए राहुल और प्रियंका
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रवाना हो गए है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दे दी है। काफी लंबे हंगामे के बाद राहुल गांधी और प्रिंयका गांधी को डीएनडी से आगे जाने दिया गया। प्रियंका गांधी को सिल्वर टोयोटा कार को चलाते हुए हाथरस की ओर निकलीं। वहीं राहुल के बाद डीएनडी क्रॉस पर यूपी में प्रवेश करने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बता दे यह दूसरा मौका है, जब दोनों नेता हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे हैं। दो दिन पहले उन्हें हाथरस से काफी पहले हाईवे पर ही रोक लिया गया था।