Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हमे किन्नौर वापिस भेजा जाए डीसी साहिब, किन्नौर कल्याण समिति ने किया आग्रह | Third Eye Today
StateThird Eye Today News

हमे किन्नौर वापिस भेजा जाए डीसी साहिब, किन्नौर कल्याण समिति ने किया आग्रह

Spread the love

किन्नौर कल्याण समिति सोलन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां उपायुक्त सोलन से आग्रह किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत घोषित कफ्र्यू के कारण सोलन में फंसे किन्नौर जिला के निवासियों को वापिस जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
यह जानकारी आज यहां किन्नौर कल्याण समिति सोलन के महासचिव राजीव कुमार नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने आज अध्यक्ष हीरा सेन नेगी की अगुवाई में उपायुक्त सोलन के.सी. चमन से भेंट की।
प्रतिनिधिमण्डल ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि किन्नौर जिला केे लगभगा 1,000 परिवार सोलन में रहते हैं। जिला से अनेक लोग सर्दियों में स्वास्थ्य लाभ व अन्य कारणों से सोलन आते हैं। जिला के अनेक बुजुर्ग भी सर्दियों में सोलन में अपने परिवारों के पास आते हंै। उन्होंने अवगत करवाया कि कफ्र्यू के कारण यह सभी लम्बे समय से सोलन में ही फंस गए हैं।
प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि जिला किन्नौर के लगभग 80 प्रतिशत परिवार कृषि एवं बागवानी के साथ जुड़े हैं। अधिकांश लोगों के सोलन में फंसने के कारण किन्नौर जिला में कृषि-बागवानी का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि उपारोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत किन्नौर जिला के सोलन में फंस गए सभी स्वस्थ निवासियों को अपने गृह जिला जाने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने मांग की कि इस सम्बन्ध में उचित प्रबन्ध शीघ्र किए जाएं ताकि विशेष रूप से कृषि-बागवानी गतिविधियों का और अधिक नुक्सान न हो।
इस अवसर पर किन्नौर कल्याण समिति सोलन के उपाध्यक्ष बंसीलाल नेगी, संयुक्त सचिव सोहन सिंह, कानूनी सलाहकार सोनम नेगी सहित सदस्य तिलक राज, इन्द्र नेगी, कपिल नेगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138